Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन


बागेश्वर ।  त्यूनरा बाइपास मार्ग में डामरीकरण नहीं होने से गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डामरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों मने प्रदर्शन किया। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। क्षेत्र के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि त्यूनरा बाइपास मोटर मार्ग को बने 12 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक डामर नहीं हो पाया है। मार्ग में न तो कल्मठ नहीं बन पाए और न ही नालियों का निर्माण ही हो पाया है। बारिश के दिनों में क्षेत्र के लोग खासे परेशान रहे। नालियों से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। रास्ते खराब हो गए हैं। इससे स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान हैं। लोगों ने जल्द समस्या के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ऊषा जोशी, नेत्रबल्लभ जोशी, मंजू थापा, मीना थापा, शोभा पपोला, मीनाक्षी, रेनू, कलमा पालनी, दीपा पालनी व भगवती पालनी, राजू पांडे, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement