Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गरुड में डीएम ने किया ग्रोथ सेंटरों को निरीक्षण, प्रकाश व्यवस्था पर हुए नाराज

 बागेश्वर गरुड । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को विकास खंड गरुड़ के अंतर्गत संचालित ग्रोथ सेंटरों को निरीक्षण किया। गरुड़ बाजार में संचालित ग्रोथ सेंटर में प्रकाश की उचित व्यवस्था नही मिली। ग्रोथ सेंटर अंधेरे में संचालित हो रहा था। जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रोथ सेंटर में प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्रोथ सेंटर से लोग अधिक से अधिक उत्पाद खरीद सके इस हेतु इसका बृहद रूप से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रोथ सेंटर में रखे गए उत्पादों की पैकेजिंग में और सुधार लाने की आवश्यकता है। ग्रोथ सेंटर में जो भी पारम्परिक उत्पाद रखे गए है उनमें उत्पादन और एक्सफॉयरी की तिथि अनिवार्य रूप से अंकित होनी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने तीनों ग्रोथ सेंटरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही ग्रोथ सेंटरों में अग्निशमन उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विषम परिस्थितियां कभी भी आ सकती है इसलिए सुरक्षा मानकों को पूरा ख्याल रखा जाए। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रोथ सेंटर में काम कर रही महिला समूह को उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। तथा विपणन के लिए बाजार मुहैया कराए जाने के लिए हर संभव सहायता को आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में आजीविका संवर्द्धन के व्यापक कार्यो को सशक्त करते हुए महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने उद्यमी महिलाओं द्वरा उत्पादित वस्तुओं की मार्केटिंग और आय सृजन की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों को मुख्य उद्देश्य स्थानीय कृषकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना, विभिन्न प्रकार के उत्पादों को एकत्रित कर उनका मूल्यवर्धन एवं संरक्षण करना है

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement