Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

मुनस्यारी में गोरीपार के ग्रामीणों का सड़क, डॉक्टर और शिक्षकों के लिए प्रदर्शन


पिथौरागढ़ । गोरीपार क्षेत्र में रहने वाले छह ग्राम सभाओं के लोग शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर सरकारी तंत्र गंभीरता नहीं दिखाई रहा। इसका खामियाजा उन्हें आए दिन भुगतान पड़ रहा है। नगर के तहसील परिसर में सुरेंद्र सिंह पाना के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि शहीद हरीश चंद्र सिंह दानू विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। मदकोट-बसंतकोट जौलढुंगा सड़क में डामरीकरण नहीं हुआ है। यहां तक ग्रामीणों को भी अब तक मुआवजा से वंचित रखा गया है। मदकोट-फापा सड़क की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। उच्छैती अस्पताल में डॉक्टर न होने से लोग परेशान हैं। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
ये रहे शामिल
दीवान सिंह, कुंवर सिंह, दीवान सिंह, केदार सिंह, रुद्र सिंह, खेम सिंह बोरा, दीपक सिंह मेहता, विक्की पाना, अर्जुन, प्रदीप सिंह, गणेश पाना, विनोद सिंह, मंगल सिंह, त्रिलोक सिंह, मंगल बसेरा, भगत सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह, मीना, पूजा पाना, भगवती ।

Advertisement