Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

33 स्वर्ण पदक के साथ बागेश्वर जिला राज्य में अव्वल


बागेश्वर । शिक्षा विभाग के तत्वावधान में यहां राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हो गया है। 33 स्वर्ण पदक के साथ बागेश्वर जिला राज्य में अव्वल रहा। अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले ने आठ-आठ स्वर्ण पदक जीते। विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। बागेश्वर जिले ने 33 स्वर्ण, 13 रजत तथा सात कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अल्मोड़ा आठ स्वर्ण, छह रजत तथा 11 कांस्य के साथ दूसरे नंबर पर रहा। पिथौरागढ़ आठ स्वर्ण तथा पांच रजत के साथ तीसरे नंबर पर रहा। प्रतियोगिता में 10 जनपदों के 250 बच्चे प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता में बागेश्वर, अल्मोडा, चंपावत, पिथौडागढ़, ऊधसिंह नगर, नैनीताल, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, राजेंद्र सिंह पूना, किरन नेगी परिहार, ललित नेगी, महिपाल गड़िया, कुंदन कालकोटी, कल्पना आर्य, वीरेंद्र नेगी, अंजू डीगारी, सुंदर कोरंगा,विक्रम भंडारी, बबलू खेतवाल आदि मौजूद रहे। सीईओ गजेंद्र सोन ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया है।

Advertisement