Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

बागेश्वर में ठेकेदारों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला


बागेश्वर ।  23 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय ठेकेदारों का धरना जारी है। नाराज ठेकेदारों ने सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी न्यायोचित मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नही रहेंगे। सरकार से भी हठधर्मिता छोड़ने की मांग की है। अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदार शुक्रवार को लोनिवि कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निविदा बहिष्कार को उन्हें आज 46 दिन हो गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश संगठन लगतार संरकार से बात कर रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को उलझाने के लिए 15 दिन का समय मांग रही है, लेकिन संगठन एक दिन का भी समय नहीं देगी। उनकी सारी मांगे न्यायोचित हैं। अपनी मांगों को लेकर वह आंदोलित हैं, अब वह पीछे नहीं हटेंगे। अपनी मांगे मनवाकर ही दम लेंगे। सभा के बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर हीरा सिंह रावत, मदन बिष्ट, कुंदन, महेश खेतवाल, नंदन खेतवाल, संतोष सिंह, मोहन सिंह रावत, भुवन भैसोड़ा, नीरज सिंह, गोविंद कांडपाल, आनंद सिंह परिहार, पृथ्वी राज सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement