रंजिश में युवक पर दिनदहाड़े चलाई गोलियां
रुड़की । लक्सर की सेठपुर गांव का मनीष पुत्र मैनपाल दो साल पहले लक्सर रुड़की रोड के कोतवाली मोड़ स्थित दुकान पर पकोड़े खा रहा था। वहां खेड़ी कला गांव निवासी युवक से उसकी किसी बात पर हाथापाई हो गई। दुकानदार व अन्य लोगों ने उनमें बीचबचाव करवाकर घर भेज दिया। आरोप है कि खेड़ी का युवक इसी बात को लेकर मनीष से खफा था। उसने बीच में भी एक दो बार मनीष से हाथापाई और गालीगलौज की थी। सोमवार शाम मनीष गांव के आदि पुत्र अजब सिंह और सचिन पुत्र सुंदर के साथ लक्सर में रुड़की बस अड्डे पर मौजूद था। तभी बाइक पर आए खेड़ी के तीन युवक मनीष को देखकर रुके और गालीगलौज करने लगे। मनीष ने विरोध किया तो तीनों ने तमंचे निकाले और मनीष पर दो गोलियां चलाई।
