June 16, 2026

बागेश्वर में छह गांवों को जोड़ने वाली सड़क में वर्षों से नहीं हुआ डामरीकरण


बागेश्वर।    विधानसभा क्षेत्र कपकोट के सूदूरवर्ती छह ग्राम पंचायतों को जिला व तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क में आज तक डामर नहीं हो पाया है। तीन हजार से अधिक की जनता प्रभावित हो रही है। जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या, त्रिलोक बोरा, पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत कैलाश जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान सोहन सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान उमेश कुमार, स्वावी देवी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने हाटमिक्स एवं चौड़ीकरण की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

You may have missed