Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

बागेश्वर में अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में पुलिस ने किया गिरफ्तार


बागेश्वर । थाना कपकोट क्षेत्र के ग्राम गैरखेत में किराये के मकान में रहने वाले नेपाली मजदूर सगुने कामी पुत्र अम्मरे कामी निवासी पूरुमुरु, नेपाल द्वारा ग्राइंडर एवं कुल्हाड़ी से गंभीर चोट मार कर अपनी पत्नी शारदा देवी उम्र 32 वर्ष की हत्या कर दी थी तथा अपने गले में भी काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उक्त अभियुक्त को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती किया गया था जहां से उसे एम्स ऋषिकेश में रेफ़र किया गया था।

उक्त घटना के संबंध में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में Fir No.29/2024 धारा-103 (1) BNS बनाम शगुने कामी पंजीकृत किया गया था।

अभियुक्त को बाद उपचार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के कुशल पर्यवेक्षण में कल दिनांक 15-10-24 को कपकोट पुलिस की निगरानी में उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर थाने दाखिल किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 26 -27 सितंबर की रात्रि में हम दोनों पति पत्नी के बीच आपसी कहां सुनी हो गई थी और गुस्से में मैने कुल्हाड़ी और ग्राइंडर से अपनी पत्नी के सिर पर मार दिया जब वह मर गई तो डर के मारे उसने ग्राइंडर से अपना गला भी काट दिया था। अभियुक्त की निशांदेही में हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई।

अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

   
Advertisement