Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

भू-कानून रैली को संस्कृतिकर्मियों ने भी दिया समर्थन


देहरादून । उत्तराखंडी फिल्मों के निर्देशक प्रदीप भण्डारी और गायक किशन महिपाल, अभिनेता संजय सिलोड़ी, व्यंग्यकार किशना बगोट, गम्भीर जयाडा, बृजेश भट्ट समेत कई दर्जन कलाकारों ने भी भू-कानून और मूल निवास 1950 की मांग पर उक्रांद द्वारा 24 अक्टूबर को दून के परेड ग्राउंड में आयोजित भू-कानून रैली को अपना समर्थन दिया है। ये सभी कलाकार, अभिनेता, निर्देशक इस रैली में भी शामिल होंगे। सभी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की है। प्रदीप भंडारी ने बताया कि आंचलिक संस्कृति के साथ भौगोलिक परिवेश व समाज को बचाने के लिए हर वर्ग के लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपेक्षा है। मातृभूति, पितृभूति के कर्ज को चुकाने का यह उचित अवसर है। सरकार पर दबाब बनाने के लिए उत्तराखंडी मूल के सभी घटक संगठनों को इस रैली में अपनी मौजूदगी दर्ज करवानी चाहिए।

Advertisement