बागेश्वर । पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के पत्रांकः डीजी-क्राइम-183(4)/2024 दिनांकः अक्टूबर 20, 2024 के द्वारा जहरीली शराबअवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री तथा अन्य राज्यों से तस्करी के विरूद्ध दिनांक 21.10.2024 से दिनांक 30.10.2024 तक आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम गठित कर विशेष सघन अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांकः 26-10.2024 को निरीक्षक श्री सलाउद्दीन प्रभारी SOG के नेत्रत्व में SOG व थाना कपकोट पुलिस टीम के साथ चलाये गए संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत कच्ची शराब की रोकथाम हेतु संभावित स्थानों पर दबिश/तलाश की गई तथा इस दौरान ग्राम गुलेर गाँव में रमेश राम के घर के बाहर बने टीन सैट में कच्ची शराब बनाने हेतु उपकरण रखे गये थे जिसमें 250 लीटर लाहन बरामद की गई, जिसे संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया एवं अभियुक्त रमेश राम पुत्र गोपाल राम को 20 ली0 अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के साथ व 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।