Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

लाहूरघाटी के बचीगांव को सड़क से जोड़ने की मांग मुखर


बागेश्वर । लाहूरघाटी के बचीगांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग मुखर होने लगी है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि हड़बाड़ तक सड़क बनी है। वहां से उनका गांव मात्र किमी दूरी पर है। गांव में 32 परिवार रहते हैं। सड़क के अभाव में उन्हें आज भी कई दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। जल्द सड़क बनाने की मांग की है। इस मौके पर सुनीता देवी, मोहन लाल, जगदीश चंद्र, हीरा राम, किशन राम आदि मौजूद रहे।

Advertisement