Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

रनकुड़ी अग्नि कांड अपडेट : हल्द्वानी में 2 की हालत नाजुक

बागेश्वर गरुड । गरुड तहसील के रनकुड़ी ग्राम में कल रात्रि हुए भीषण अग्नि कांड में हल्द्वानी रेफर किये गए 6 लोगो की एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं।
जिनमे शुशीला तिवारी अस्पताल के सूत्रों के अनुसार 2 की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।

सुशीला तिवारी अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने आज आपके लोकप्रिय समाचार चैनल आखरीआंख डिजिटल मीडिया से फोन पर हुई एक बातचीत में बताया कि बागेश्वर से कल रात रेफर किये गए 6 अग्नि कांड पीड़ितों में से 2 की हालत काफी नाजुक बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी करीब 75% जल चुकी हैं और इसके साथ ही जीवन गिरी भी लगभग 65% जल चुका है।

डॉ राजीव ने फोन पर बताया कि मंगल गिरी के पेट, छाती , मुह व टांगो पर करीब 50% जलने के निशान है।वही बीना देवी भी पेट छाती टांग व मुह से 65% जल चुकी है।
विनोद गिरी के बारे में डॉ सिंह ने कहा कि उसके मुंह ,छाती ,गला , पीठ व टांग में 70% जलने की सम्भावना हैं।
दूसरी ओर भगवती देवी भी मुह, छाती, गला,पेट व टांग सहित करीब 65% जल चुकी हैं।
डॉ राजीव ने कहा कि सभी पीड़ितों का उपचार उनके द्वारा उच्च स्तरीय किया जा रहा हैं।
वही बैजनाथ के सीएमएस डॉ कीर्ति ने फोन पर बताया कि बैजनाथ अस्पताल में भर्ती मुकेश गिरी को आज सुबह जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं जहाँ की उसका उपचार यहां से बेहतर हो सके ।
डॉ कीर्ति ने कहा कि मुकेश की हालत खतरे से बाहर है।

Advertisement