Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में गडढामुक्त सड़क न होने पर सम्बंधित अभियंताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीएम

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले की सड़कों को गडढामुक्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गडढे पाए गए तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अभियंता की होगी। उन्होंने सोमवार को बागेश्वर- गिरेछीना मोटर मार्ग से लिंक बिजोरी- क्वैराली- सात रतबे मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण किया व पेंच वर्क कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बिजोरी- क्वैराली- सात रतबे मोटर मार्ग में चल रहे पेंच वर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पेंच वर्क में गुणवत्ता के निर्देश देते हुए कहा कि अभियंता लगातार कार्य की मानिटरिंग करें व मानक के अनुसार ही कार्य करें। उन्होंने सड़कों के सभी गडढों को पाटने के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी सड़क पर गड्ढे पाए गए तो इसकी जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता समेत संबंधित एई और जेई की होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश भर में गड्डामुक्त सड़क बनाने का अभियान चलाया गया है तथा प्रत्येक सड़क को गडढा मुक्त करना है। सभी अभियंता अपने-अपने अधीन सड़कों को गडढामुक्त करने के लिए कार्य करें। यदि कहीं से सड़कों पर गडढे होने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय पांडे ने विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क मुक्त गड्डों के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उप जिलाधिकारी मोनिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement