Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बैजनाथ पुलिस ने 6 साल से फरार अपराधी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, गरुड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश

बागेश्वर गरुड । श्री चंदशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देशों के क्रम में CO बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में थाना बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ जनपद बागेश्वर द्वारा जारी गैरजमानतीय वारंट फौ0सं0 19/2020 मुकदमा अपराध संख्या 03/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सम्राज पुत्र राजेश निवासी द्वारका जिला दादरी हरियाणा जो वर्ष 2019 से लगातार फरार व गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, मा0 न्यायालय द्वारा जारी गैरजमानतीय/कुर्की वारंट पर वारंटी को आज दिनांक 04/11/2024 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ जनपद बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    
Advertisement