श्रमिकों के बच्चे भी पल्स पोलियो अभियान में हो शामिल : डीएम
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आगामी माह फरवरी 2019 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने एवं इसके लिए किये जाने वाली आवश्यक तैयारियों के लिए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के 29743 बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाये जाने हेतु जो भी तैयारियॉ एवं व्यवस्थायें की जानी है उसे समय से पूर्ण कर लें ताकि कोर्इ भी बच्चा पोलियों की दवा पीने से वंचित न रहे, ताकि पोलियों के दिन अधिक से अधिक बच्चों को पोलियों बूथ पर लाकर पोलियों की दवा पिलार्इ जा सके। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है कि जिन स्कूलों में पोलियों बूथ बनाये जाने है ऐसे स्कूलों को पल्स पोलियों के दिन खुला रखने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग अधिकारी को निर्देश दिये है कि पल्स पोलियों के दिन विद्युत आपूर्ति सूचारू रखी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियों के दिन पोलियों दवा पीने से कोर्इ भी बच्चा वंचित न रहे इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा पिलार्इ जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निर्देश दिये है कि जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य किये जा रहा है ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए वहॉ कार्य कर रहे श्रमिकों के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में कुल 263 बूथ बनाये गये है जिसमें 05 मोबार्इल बूथ है तथा 114 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है।
बैठक में डब्लू.एच.ओ.के.डॉक्टर मन्नू खन्न ने पल्स पोलियों कार्यक्रम के बारे में पावर प्वार्इंट के माध्यन से प्रकाश डाला। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 जे.सी.मण्डल, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शिल्पी पन्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
