Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गरुड में बृद्ध महिला पर बन्दरों का हमला,हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर गरुड । टीटबाजार में बंदरों के झुंड ने हमला कर एक बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया। नौघर निवासी मीना चंद पत्नी रवि चंद उम्र 57 ने घर के समीप आए बंदरों को भगाने का प्रयास किया,अचानक बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,कड़ी मशक्कत के बाद बंदरों को भगाया गया। परिजन घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही घटना के बाद क्षेत्रवासियों में शासन प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हैं। जनता ने शासन प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Advertisement