Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे यूसीसी: उक्रांद


देहरादून ।  उत्तराखंड क्रांति दल ने देहरादून में यूसीसी के विरोध में 48 घंटे का अनशन दूसरे दिन भी जारी रखा। कार्यकर्ता गांधी रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जबरदस्ती यूसीसी बिल लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार की मनसा यूसीसी बिल से उत्तराखंड की जनता में भ्रम पैदा करना है। स्थानीय लोग मूल निवास ,भू -कानून, राजधानी गैरसैंण, प्रत्येक घर को एक रोजगार देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और सरकार को यूसीसी की पड़ी है। उन्होंने कहा कि यूसीसी पहले गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में लागू किया जाए। मौके पर संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण, मीनाक्षी, केंद्रीय प्रवक्ता दीपक रावत, उत्तरा पंत बहुगुणा, मधु सेमवाल, नीलम थपलियाल, किरन रावत आदि मौजूद थे।

Advertisement