Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

अच्छी खबर- बागेश्वर में कुंवारी गाँव के 54 परिवार होंगे विस्थापित,शासन ने दी मंजूरी

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि ग्राम कंवारी को विस्थापित करने के लिए शासन से अनुमति मिल चुकी है। प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ 29 लाख 50 हजार की धनराशि एसडीएम कपकोट को आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि
ग्राम कुंवारी के शीर्ष भाग में वर्ष 2018 से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण अत्यधिक संवेदनशील ग्राम कुंवारी के 76 प्रभावित परिवारों का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाये जाने उपरांत चिन्हिकरण किया गया था। प्रथम चरण में शासन स्तर से 18 परिवारों के विस्थापन हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी थी। अवशेष 58 परिवारों में से 03 परिवार स्वयं के संसाधनों से तथा 01 प्रभावित परिवार में महिला मुखिया की मृत्यु होने व मृतका का कोई उत्तराधिकारी न होने के कारण शेष 54 प्रभावित परिवारों के विस्थापन/पुनर्वास हेतु शासन से प्राप्त निर्देशों के कम में रू0 2,29,50,000.00 (दो करोड़ उनतीस लाख पचास हजार रु.मात्र) की धनराशि उपजिलाधिकारी कपकोट को आवंटित की गयी। ग्राम कुंवारी के आपदाग्रस्त 54 परिवारों को ग्राम कुंवारी में ही विस्थापित किया जाएगा।

Advertisement