मुकेश बने टैक्सी यूनियन अध्यक्ष
बागेश्वर । टैक्सी यूनियन का गठन किया गया। मुकेश अध्यक्ष तथा नेत्र सिंह को सचिव बनाया गया। एआरटीओ ने यातायात नियमों का पालन करने की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मंगलवार को कांडा टैक्सी चालकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मारचूला सड़क दुर्घटना से सीख लेने का आहवान किया गया। यातायात नियमों का पालन करने आदि पर चर्चा हुई। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन का गठन किया गया। जिसके लिए पंकज सिंह डसीला को संरक्षक, मुकेश कांडपाल अध्यक्ष, नेत्र सिंह सचिव, भूपेश जोशी कोषाध्यक्ष बनाए गए। निर्णय लिया गया कि यह कार्यकारिणी अगले तीन माह तक विधिवत कार्य करेगी। उसके बाद चुनाव होगा। इस दौरान एआरटीओ हरीश रावल भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने नई यूनियन के पदाधिकारियों को यातायात नियमों का पालन करने को शपथ दिलाई।
