May 28, 2026

जयंती पर किया जवाहर लाल नेहरू को याद


बागेश्वर ।   जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भाव पूर्वक याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू का जन्मदिन भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से खास लगाव था। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

You may have missed