Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

केदारनाथ और महाराष्ट्र में जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न


हरिद्वार । महाराष्ट्र और केदारनाथ में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर चंद्राचार्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके साथ ही आतिशबाजी कर जश्न मनाया। विधायक मदन कौशिक ने जिलाध्यक्ष संदीप गोयल को जलेबी खिला कर बधाई दी। कहा कि ये जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में भाजपा का परचम पूरे देश में फहराएगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत और लगन से केदारनाथ सीट पर जीत दर्ज कराकर कांग्रेस को आईना दिखाया है।

You may have missed

Advertisement