Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

बागजाला के गरीबों-किसानों को उजाड़ने की साजिश करना बंद करो


हल्द्वानी ।   बागजाला गौलापार में वन विभाग का नोटिस मिलने के बाद रविवार को किसान पंचायत हुई। जिसमें नोटिस को गरीब-किसानों को उजाड़ने की साजिश बताया गया। पंचायत में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने विकास कार्यों पर रोक हटाने और नोटिस वापस लेनी की मांग की गई। मांगें नहीं माने जाने पर 23 दिसंबर को हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय किसान महासभा रविवार को आयोजित पंचायत में किसानों ने बताया कि दशकों से बसे गरीब किसानों को अब वन विभाग नोटिस भेज रहा है। इसके अनुसार उन्हें अपनी जगह खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए गए घरों से बाहर निकालने के लिए नोटिस भेज गए हैं। पहले उन्हें ग्राम पंचायत से बाहर कर गांव के विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इस स्थिति में लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलना मुश्किल बना हुआ है। कहा कि क्षेत्र के बागजाला के नजदीक स्टेडियम बन जाने और चिड़ियाघर, बस अड्डा, हाईकोर्ट आने की चर्चा के बाद ऐसा लगता है कि उनकी जमीनों को छीनकर पूंजीपति बिल्डरों को देने की साजिश की जा रही है। उन पर बने संकट बने होने के बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर रोष जताया गया। इसलिए अब अपनी भूमि को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना ही एकमात्र रास्ता है।

Advertisement