Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

तीन लाख देकर लिया वीआईपी नंबर


ऋषिकेश ।  सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की गई, जिसमें 0001 नंबर सर्वाधिक तीन लाख दो हजार रुपये में नीलाम हुआ। जबकि 007 नंबर की नीलामी 75 हजार और 0999 नंबर की बोली 38 हजार रूप में लगी। कुल 11 नंबरों की ऑलनाइलन नीलामी में कार्यालय को छह लाख 33 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। एआरटीओ अरविंदर पांडेय ने बताया कि 001 नंबर की नीलामी में खरीदारों की काफी संख्या जुटी, जिसमें सबसे ज्यादा बोली के आधार पर यह रजिस्ट्रेशन नंबर संबंधित को जारी कर दिया गया। बताया कि इस तरह की वाहन रजिस्ट्रेशन नंबरों को पाने के लिए होड़ लगी रहती है, जिसमें विभाग को भी अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त होता है। बताया कि यह नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की गई है।

You may have missed

Advertisement