Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने पर बागेश्वर का टेंपो ट्रैवलर चालक गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।   अल्मोड़ा पुलिस ने एक टेंपो ट्रैवलर चालक को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है। वाहन में 14 यात्री सवार थे। पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन, नशे में वाहन चलाने और ओवरलोडिंग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा कांस्टेबल सुनील कुमार, ललित बिष्ट के साथ थाना सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही टेंपो ट्रैवलर संख्या यूके 02-पीए-0413 को रोककर एल्कोमीटर से चेक किया गया तो चालक कैलाश सिंह निवासी कपकोट जनपद बागेश्वर शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। शराब के नशे में वाहन चलाकर चालक 14 लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर सीज किया गया। टेंपो ट्रैवलर सवार बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले कुल 14 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बिठाकर गंतव्य को भेजा गया। इसके अतिरिक्त तलाशी अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना सीट बेल्ट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, रेश ड्राइविंग व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 02 वाहन चालक के विरुद्ध वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर कोर्ट का चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

You may have missed

Advertisement