Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों को प्रशासक न बनाना दोहरा मापदंड: विधायक


काशीपुर ।  विधायक आदेश चौहान ने सरकार के दोहरे चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के हैं। इसलिए कार्यकाल समाप्त होने क बाद भी सरकार ने उनको ही प्रशासक बनाने का आदेश दिया है। जबकि ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों को प्रशासक नहीं बनाना सरकार की दोहरे मापदंड की मंशा को साबित करता है। प्रदेश की जनता चुनावों में भाजपा को इसका सबक सिखाएगी। रविवार को विधायक आदेश चौहान ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। कहा कि प्रदेश में 12 जिला पंचायत हैं। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उनके अध्यक्षों को जिला पंचायत का गठन होने तक प्रशासक नियुक्त किया है। कहा कि उन्हें सत्ता का सुख देने के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। जबकि ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान को प्रशासक नियुक्त नहीं किया है। यदि सरकार की नीयत साफ होती तो निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों को भी क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करती। यहां गजेंद्र चौहान, इख्तियार बब्लू, सर्वेश चौहान, राहुल गहलोत, मोइनुद्दीन, आफताब आलम, हिमांशु नंबरदार रहे।

You may have missed

Advertisement