March 5, 2026

फर्जी बैंक चला कर कुमाऊं उत्तर प्रदेश में शाखाएं खोलकर लोगों का लाखों रुपए गमन करने वाला बैंक मालिक गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) 2016 में ग्रीन एग्रो मल्टी स्टेट कॉरपोरेशन सोसाइटी लिमिटेड की शाखा बागेश्वर में खोली गई थी जिसमें मैनेजर सीमा जोशी व अन्य कर्मचारियों द्वारा बागेश्वर जिले के लोगों के लाखों रुपए जमा कराए गए , मेच्योरिटी पूर्ण होने के बाद जब वह पैसा वापस नहीं मिले तो आम जनता द्वारा उक्त बैंक कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी तथा दिनांक 13.12.2018 को बागेश्वर कोतवाली बागेश्रवर में FIR NO.74/2018 धारा 420/120(B) IPC उक्क्त बैंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच में पाया गया कि उक्त सोसायटी म्युचुअल बेनिफिट कॉर्पोरेशन कानपुर में रजिस्टर्ड है तथा उक्त बैंक मालिकों द्वारा कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर, अल्मोड़ा, जसपुर, बाजपुर तथा अन्य जिलों में शाखाएं खोली गई है जिसका मुख्यालय जसपुर में है इसके अलावा उक्त बैंक द्वारा उत्तर प्रदेश/गुजरात में भी कई जगह पर शाखाएं खोली गई है जांच में यह भी पाया गया कि उक्त सोसाइटी द्वारा सभी जगहों की शाखाओं में भोले भाले लोगों के पैसे का गमन किया गया है तथा बैंक के मालिकों के विरुद्ध अल्मोड़ा, रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश/ गुजरात में भी मुकदमे दर्ज हैं वर्ष 2016 के बाद बैंक के मालिक भूमिगत हो गए तथा पुलिस की गिरफ्तारी से बचते रहे।
जांच में अभी तक सोसायटी के कुल सात मालिक प्रकाश में आए हैं जिसमे से दो मालिक गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं,उपरोक्त अभ्युक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई जिसके तहत बागेश्वर पुलिस के द्वारा एक अन्य मालिक(डायरेक्टर) सिद्धार्थ शर्मा को दिनांक 25.01.19 की रात्रि सेक्टर 5 वसुंधरा गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 26.01.19 को रिमांड के लिए मा०न्यायालय पेश में किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभ्युक्त सिद्धार्थ शर्मा पुत्र श्री मूल चन्द्र शर्मा निवासी के-2025 शास्त्री नगर मेरठ उत्तर प्रदेश है।

पुलिस ने बताया कि उक्क्त अभियुक्त लोगों को प्रलोभन देकर या किसी अन्य तरीके से लोगों का बैंक खाता खुलवाकर भोले-भाले/गरीब/अशिक्षित लोगों को बैंक अपने झांसे म लेकर अपने बैंक में खाता खुलवा लेते थे बैंक के कर्मचारी पैसा जमा कर लोगो का पैसा सीधे लखनऊ मुख्यालय पहुँचा देते थे व उन जमा पैसो का गमन कर लेते थे अभी तक 30 लाख से अधिक का गमन प्रकाश में आया है।
पुलिस टीम में -उ०नि०-श्री महेन्द्रप्रसाद(कोतवाली बागेश्रवर)का०191-रविन्द्रबोरा(कोतवाली बागेश्रवर) का०113-भगतपांगती(कोतवाली बागेश्रवर)का०-169-इमदाद हुसैन(SOG बागेश्रवर) शामिल हुए।