Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

पुलिस लाईन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आज 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा पुलिस लाइन बागेश्वर में/श्री भगवान सिंह पांगती रेडियो निरीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय बागेश्वर में तथा सभी थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना चौकी में ध्वजारोहण करने के उपरांत पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को इस पावन अवसर पर विशिष्ट सेवा पदक/ सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारी कर्मचारी गणों के नामों की सूची से अवगत कराया गया।इसके उपरांत पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस ग्राउंड में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा आर्या मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महिला कल्याण एवं बाल विकास ,पशुपालन/ मत्स्य विकास उत्तराखंड सरकार ,प्रभारी मंत्री बागेश्वर व विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजना राजगुरु जिलाधिकारी बागेश्रवर द्वारा गणतंत्र दिवस के मुख्य परेड का निरीक्षण करते करने के उपरांत ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई ,परेड का नेतृत्व श्री राजेन्द्र सिंह कोश्यारी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बागेश्वर द्वारा किया गया उक्त भव्य रैतिक परेड में सशस्त्र पुलिस,नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, फायर सर्विस के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी बागेश्वर, मुख्य विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जनपद के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
उक्क्त अवसर पर राजधानी देहरादून में राज्यपाल द्वारा जनपद बागेश्रवर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को मेडल से समानित किया गया । इनमे उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर)माननीय श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक जनपद बागेश्वर सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह श्री ललित मोहन भट्ट, रेडियो केंद्र अधिकारी जनपद बागेश्रवर श्री प्यारे लाल हेड कांस्टेबल प्रो० ना०पु०जनपद बागेश्वर है।

Advertisement