Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया 10 लाख की चरस के साथ 1 गिरफ्तार, एसपी ने किया टीम को पुरस्कृत

बागेश्वर । पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में दिनांक-04.12.2024 को थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत SOG प्रभारी श्री सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान खाईबगड़ नई पुल से तिमलाबगड कर्मी रोड पर मदन सिंह S/O नैन सिंह, निवासी बोरबलड़ा थाना कपकोट जिला बागेश्वर, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 5.072 किलोग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्व थाना कपकोट में मु0 FIR N0-36/2024 अन्तर्गत धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
मुकदमा उपरोक्त में अवैध चरस बरामद करने वाली एसओजी टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा टीम की प्रशंसा करते हुए ₹ 2500 (ढाई हजार रूपये) नगर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

अभियुक्त से बरामदा अवैध चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹ 10,00000 (लाख रुपऐ) है। नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान । (प्रभारी SOG), हे0का0 राजभानु, आरक्षी इमरान खान ,आरक्षी रमेश सिंह। (ANTF), आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार शामिल रहे ।

  

You may have missed

Advertisement