Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पुरोला में बाईपस सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन


उत्तरकाशी ।   पुरोला में बाईपास सड़क निर्माण सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को श्रीकोट, तेगड़ा, डेरिका और सुराणु सेरी के ग्रामीणों ने तहसील में धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह 11 को प्रदर्शन करेंगे। शानिवार को तहसील कार्यालय पुरोला में धरने पर बैठे भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के पूर्व जिला महामंत्री प्रकाश कुमार ने कहा कि वह पुरोला में बाईपास सड़क निर्माण, उपजिला चिकित्सालय का शासनादेश जारी करने, अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना सहित सहित मूलभूत सुविधाओं को स्थापित करने, सुकडाला सुराणु की सेरी मोटरमार्ग निर्माण, घुंडाडा-श्रीकोट मोटर मार्ग डामरीकरण सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिन से धरना दे रहे हैं। लेकिन अभी तक को भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और ल्द ही मांगो के निस्तारण की मांग की। धरने में धीरपाल सरियाल, घनश्याम खत्री, सुंदरलाल, गुणानंद, राकेश सेमवाल, पूर्णा देवी, प्रवीण कुड़ियाल, राधा ,ओमप्रकाश रमेश आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement