Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

डीएम की फटकार के बाद सुधरी जिला अस्पताल की व्यवस्था

बागेश्वर । जिला अस्पताल में सभी वार्डों की बैडशीट बदली गई और स्वच्छता का उचित प्रबंध किया गया। बीते दिन जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें बैड के ऊपर गन्दी व दाग वाली बैडशीट बिछी मिली थी और जगह-जग़ह गन्देगी व निर्माण सामाग्रियां बिखरी पड़ी देखी गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस सहित सम्बंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में अभिलम्ब सुधार लाने की सख्त हिदायत दी थी।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बुधवार देर शाम तक बैड के ऊपर बिछी सभी गन्दी चादरों को बदल दिया गया और नई चादरे बिछाई गई। साथ ही अस्पताल परिसर के आस-पास की गन्देगी को साफ किया गया। तथा निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामाग्रियों और इधर-उधर पड़ी खराब व अनुपयोगी सामान को व्यवस्थित तरीके से रखा गया। प्रभारी सीएमएस द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली खामियों में तत्काल सुधार किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। सर्दी के मौसम को देखते हुए ठंड से बचने के लिए मरीजों को वार्ड में गर्म कम्बल सहित अन्य जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Advertisement