June 19, 2026

व्यापार संघ ने जल संस्थान कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन


बागेश्वर । जल संस्थान बागेश्वर द्वारा बागेश्वर नगर के सभी होटल व्यापारियों का पानी का बिल 8000 से 20000 तक भेजने पर इसे व्यापारियों ने उनका उत्तपीड़न बताया ।

जिसके विरोध में आज बागेश्वर जन संस्थान का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया गया एवम ज्ञापन दिया गया

कवि जोशी नगर अध्यक्ष व्यापार संघ ने कहा कि जल संस्थान विभाग द्वारा बागेश्वर नगर के छोटे छोटे होटल व्यापारियों कों भी 8000 से 20000 तक का बिल भेजा गया है । जबकि उनकी मासिक आमदनी भी 5000 से भी कम है।
उन्होंने कहा कि नगर व्यापार संघ किसी भी हालत में अपने व्यापारियों का उत्तपीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा।
व्यापार संघ ने इस सम्बंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता दीन दयाल को इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी बिलो कों सही करवाने का अनुरोध किया । नगर व्यापार संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर इनमें संसोधन नही किया गया तो वे समस्त व्यापारियो कों साथ ले कर उग्र जन आंदोलन करने कों वाध्य होंगें ।

ज्ञापन देने वालों में राहुल साह सह सचिव, जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष, मनोज परिहार, जीवन परिहार, कैलाश जोशी, तारा गड़िया,शमीद अहमद,नीरज पिखवाल, चंद्रशेखर कांडपाल, संजय चौबे, निर्मल जोशी, पवन साह,सतीश कक़्कड़, अंकुर साह, बिट्टू भाई, सुन्नी जोशी, राजा साह, उमेश कांडपाल, मंगल टगड़िया आदि मौजूद थे।

You may have missed