Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बैजनाथ पुलिस ने गुमशुदा बालक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

बागेश्वर । पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी आदेश- निर्देशों के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में आपरेशन स्माईल अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनॉक-14-12-2024 को थाना बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा टीट बाजार में भटक रहे बालक जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी, अपने परिवार से बिछड़ जाने के कारण रो रहा था नाम पता पूछने पर नही बता पाया, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।
आपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी से तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी काफी खोजबीन/अथक प्रयासों से उक्त बालक के परिजन निवासी बैजनाथ को खोज, बालक को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Advertisement