Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

51 सूत्रीय मांग को लेकर कांग्रेस 19 से करेगी अनिश्चितकालीन धरना


बागेश्वर ।    51 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 19 दिसंबर से जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। नाराज पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही जिला अस्पताल की बदाहल स्थिति पर चिंता जताई है। कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी प्रशासन ने की तो इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ेगा। पार्टी कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री कवि जोशी ने कहा कि उनके द्वारा 51 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया गया था, लेकिन उनमें से अभी तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है, जबकि उन्हें प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि उनकी मांगों को जल्द अमली जामा पहना दिया जाएगा, लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी समस्या आज भी जस की तस हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी विभागों से जल्द उनके द्वारा किए गए कार्यों को नहीं बताया गया और उनकी मांगे जल्द पूरा नहीं होने पर 19 दिसंबर 11 बजे से डीएम कार्यालय ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर गोकुल परिहार, सुनील पांडे, कुंदन गोस्वामी, दिव्यांशु पिंडारी मौजूद रहे।

Advertisement