Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

असहाय लोगों की मदद कर रहे पुलिस कर्मी, पुलिस ने शुरू की बडी स्कीम

रुद्रप्रयाग ( आखरीआंख समाचार )  रुद्रप्रयाग पुलिस की बडी स्कीम असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस स्कीम के तहत पुलिस कर्मी असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में थानाध्यक्ष गुप्तकाशी राजेन्द्र सिंह रौंतेला एवं उनके साथी उपनिरीक्षक मंजुल रावत ने ग्राम भैंसारी, गुप्तकाशी निवासी विधवा महिला कमला देवी की आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्हें एक बोरी अनाज उपलब्ध कराया।
’इसी क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद एवं उनके साथी नवनियुक्त उपनिरीक्षक अरविंद बहुगुणा ने अत्यन्त गरीब एवं वास्तविक रूप से जरूरतमंद बुजुर्ग दम्पति सलोप लाल एवं उनकी पत्नी को कंबल उपलब्ध कराये और भविष्य में भी मदद का भरोसा दिया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि बडी स्कीम से पुलिस कर्मियों में मदद की भावना पैदा हो रही है। पुलिस कर्मियों को कोई भी असहाय व्यक्ति दिखाई देता है तो उनकी मदद के लिए पुलिस कर्मी हमेशा तत्पर खड़े हैं।
Advertisement