भारत और बांग्लादेश की बढ़ेगी मुश्किल, दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम बनाएगा चीन
तिब्बत । चीन ने तिब्बत में अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चीन ने दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर डैम के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह चीन के तिब्बत के पूर्वी हिस्से से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है।
चीन के पावर कंस्ट्रक्शन कॉर्प के मुताबिक इसका निर्माण ब्रह्मपुत्र नदी के निचले इलाकों में किया जाएगा। ब्रह्मपुत्र नदी को चीन में यारलुंग ज़ंग्बो के नाम से जाना जाता है जहां चीन ने यह बांध बनाने की योजना बनाई है। हालांकि यह बांध भारत और बांग्लादेश में लाखों लोगों को प्रभावित कर सकता है।
चीन के अनुमान के मुताबिक यह बांध सालाना 300 बिलियन किलोवाट प्रति घंटे बिजली का उत्पादन कर सकता है। यह मध्य चीन में मौजूद फिलहाल दुनिया के सबसे बड़े थ्री गॉर्ज डैम की 88.2 बिलियन द्मङ्खद्ध की क्षमता से तीन गुना अधिक होगा। बुधवार को आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि यह परियोजना चीन के कार्बन पीकिंग और कार्बन न्यूट्रलिटी के लक्ष्यों को पूरा करने, इंजीनियरिंग जैसे उद्योगों को प्रोत्साहित करने और तिब्बत में रोजगार पैदा करने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी।
