January 17, 2026

बागेश्वर में युवक खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा, झुलसा


बागेश्वर ।  कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत कन्यालीकोट निवासी 22 वर्षीय लक्की प्रसाद पुत्र दयाल राम शनिवार की रात खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उस वक्त गावं में पूजा के दौरान भोजन बन रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार चल रहा है। इलाज कर रही डॉ. साक्षी ने बताया कि युवक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।