March 5, 2026

बागेश्वर पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर किया चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दिनांक- 05.01.2025 को थाना काण्डा क्षेत्रान्तर्गत काण्डा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान आनंद सिंह नगरकोटी पुत्र श्री प्रकाश सिंह नगरकोटी निवासी नागर शाहू थाना कांडा व जनपद बागेश्वर द्वारा वाहन संख्या- यूके 02A -6768 स्विफ्ट कार को शराब के नशे में चलाने पर धारा 185/202/207 एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन सीज़ किया गया। वाहन चैकिंग के दृष्टिगत थाना कांडा पुलिस द्वारा कार्यवाही लगातार जारी हैं।