Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

यशपाल आर्य ने महिलाओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता  


हल्द्वानी ।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर मंगलवार को दमुवाढूंगा की कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान सभी ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर पाल आर्य के नेतृत्व में दमुवाढूंगा की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मीना देवी सहित 15 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी भागीदारी के बिना हमारा समाज पूरा नहीं हो सकता है।

Advertisement