June 18, 2026

यूसीसी लागू करने की तैयारी जिले में भी शुरू


बागेश्वर ।  उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। समान नागरिक संहिता ऑनलाइन पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर राजस्व अधिकारियों, ब्लाक, नगर निकायों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की उपस्थिति में यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए मास्टर ट्रेनर केतन पांडे ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को भलिभांति समझ लें। जहां शंका है उसका अवश्य समाधान कर लें। ताकि यूसीसी लागू होने के बाद पोर्टल संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो सके। कहा की यूसीसी पोर्टल के सैद्धांतिक व व्यवहारिक जानकारियां प्रशिक्षण में अवश्य सीख लें। ताकि आने वाले समय में अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी यूसीसी के संबंध में जानकारी दे सकें।

You may have missed