Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय नौघर ,गढ़सेरका निरीक्षण

बागेश्वर गरुड़ । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गरूड़ के प्राथमिक विद्यालय नौघर व प्राथमिक विद्यालय गढ़सेर का निरीक्षण किया। तथा बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासा जानी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बच्चे कल का भविष्य है। इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों को पूरी निष्ठा व लग्न के साथ कार्य करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में ये बच्चे बेहतर समाज का निर्माण कर सके।

मंगलवार को जिलाधिकारी ने गरूड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौघर व गढ़सेर का निरीक्षण किया तथा बच्चों से सवाल पूछे साथ ही उनसे संवाद करके विविध जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने,अग्निसुरक्षा उपकरण रखने, किचन गार्डन विकसित करने के साथ ही बच्चों को खेल से भी जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ- साथ नैतिक शिक्षा पर भी बल देने को कहा ।

निरीक्षण के दौरान एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, एसडीएम जितेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

Advertisement