Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

बागेश्वर में तीन निकायों के लिए बनाए 36 बूथ


बागेश्वर ।  निकाय सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन के लिए मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। मतगणना दलों का गठन कर उन्हें निकायों का आवंटन भी किया गया। रविवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की देख-रेख में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में हुआ। बता दें कि तीन स्थानीय निकायों में कुल 36 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 22 बूथ नगर पालिका बागेश्वर व सात-सात बूथ नगर पंचायत गरुड़ एवं कपकोट में बनाए गए हैं। सभी निकायों की मतगणना के लिए 25 टेबल लगाई जाएंगी। इन सभी के लिए रिजर्व समेत 42 मतगणना दलों का रविवार को रेंडमाइजेशन हुआ। 42 मतगणना दलों के लिए कुल 124 मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक कार्मिक (रिजर्व समेत) मतगणना के लिए तय किए गए। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,नोडल अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकाररी मोनिका, अनुराग आर्या,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement