Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे’. कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत चार बड़े कलाकारों को मिली जान से मारने की धमकी


मुंबई । कॉमेडियन कपिल शर्मा बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गायिका सुगंधा मिश्रा को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। यह धमकी पाकिस्तान से भेजी गई है। इसके बाद संबंधित कलाकारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई की अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया है कि हम आपकी निगरानी कर रहे हैं और यह जरूरी है कि हम आपको एक संवेदनशील मामले के बारे में सूचित करें। यह कोई प्रचार स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हम आपसे इस संदेश को अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता से लेने का आग्रह करते हैं। यदि आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जो आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन पर असर डाल सकते हैं।
ई-मेल में आगे लिखा गया है कि हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं, अन्यथा हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ई-मेल के अंत में विष्णु लिखा गया है।
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह धमकी पाकिस्तान से भेजी गई है। कलाकारों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल के बाद उनके फैंस और परिवार के लोग भी चिंतित हैं।

Advertisement