बनतोली के दीपक जोशी की माता का 90 साल की उम्र में आज देहावसान
उत्तराखंड हल्द्वानी । बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के मूल निवासी डॉ दीपक जोशी जो सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वर्तमान में कार्यरत है । उनकी माता जी पदमा जोशी का आज 90 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया ।
डॉ दीपक के एक मित्र ने फोन पर बताया कि उनकी माता जी एक मर्दुलभाषी व ब्यवहार कुशल महिला थी जो कि किसी भी व्यक्ति को चाहे वह छोटा हो या बड़ा उसे अपने घर से बिना चाय पानी के बाहर नही जाने देती थी ।
बनतोली गाँव निवासी जोशी परिवार करीब 40 वर्ष पूर्व अपना पैतृक गांव छोड़कर आज हल्द्वानी में बसारत कर रहा हैं ।
उनके तीन पुत्रो में सबसे ज्येष्ठ पुत्र जगदीश जोशी आज उत्तराखंड में एक जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है वही मझोले पुत्र भुवन जोशी भारतीय जीवन बीमा निगम में एक प्रतिष्ठित पद पर हैं और उनके सबसे छोटे पुत्र भारतीय नोसेना से सेवानिवृत्त होकर आज प्रदेश में सुशीला तिवारी अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे है ।
जोशी परिवार को द्योनाई घाटी उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए प्रयासों के लिए हमेशा याद करेगी कि जिनके द्वारा इस विकट क्षेत्र में अपनी जमीने दानकर शिक्षा की अलख जगाई गई।
उनके दिवंगत की सूचना मिलने पर द्योनाई घाटी के अनेक समाज सेवियों, राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों व बुद्धजीवियों सहित आम लोगो ने अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।
