बागेश्वर पुलिस ने जब्त की गयी अवैध शराब की नष्ट
बागेश्वर । आज थाना कांडा व थाना झिरौली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त की गयी अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया थाना कांडा पुलिस द्वारा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 5 अभियोगों में जब्त अवैध शराब को उपजिलाधिकारी बागेश्वर, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, ए0पी0ओ0 माननीय न्यायालय बागेश्वर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा उपरोक्त पांचों अभियोगों से संबंधित माल का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। उक्त मामलों से सम्बन्धित मुकदमे का निस्तारण होने के पश्चात माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर से शराब को नष्ट करने के आदेश प्राप्त हुए थे।
इसी क्रम में थाना झिरौली में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 3 अभियोगों में जब्त अवैध शराब को गठित कमेटी द्वारा नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।
