March 8, 2026

बैजनाथ पुलिस ने नशे में वाहन चालक की किया गिरफ्तार, गाड़ी सीज

बागेश्वर गरुड़ । । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा चैकिंग कृष्ण कुमार पुत्र खीम राम निवासी ग्राम बिमोला थाना बैजनाथ द्वारा नशे शराब में मदहोश होकर पब्लिक सड़क सरेआम बिना कागजात के वाहन चलाते हुए पाया, जिस पर बैजनाथ पुलिस द्वारा वाहन को एम वी एक्ट के अंतर्गत सीज कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया व एम वी एक्ट के अंतर्गत डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी हैं ।