May 10, 2026

रामगंगा नदी में नही बन पाई 8 साल से स्वीकृत मोटर पुल


पिथौरागढ़ ।  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने पिथौरागढ़ को गंगोलीहाट से जोड़ने वाली सड़क में चंडिका घाट मंदिर के समीप रामगंगा नदी में पुल बनाने की मांग की है। कहा है कि पुल स्वीकृत है इसके बाद भी निविदा नहीं लगाई जा रही है। जिस कारण लोगों को इस सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बेरीनाग से दसाईथल पोखरी चौली होते हुए चंडिका घाट मार्ग में रामगंगा नदी में 80 मीटर पुल 2016 में स्वीकृत था। जिसमें अभी तक निविदा नहीं लगाई गयी है। उन्होंने शीघ्र पुल बनाने की मांग की है। कहा है कि इस पुल के निर्माण के लिए वे देहरादून में सीएम से जल्द मुलाकात कर यह मांग रखेंगे।