Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

विमौला में मकान दूटा, बमुश्किल बचाई जान

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) राजस्व उप निरीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अवगत कराया गया है, कि प्रातः 6:30 बजे ग्राम प्रधान दुवारा सूचित किया गया कि बिमौला गांव(दर्शानी) में नंदी देवी पत्नी श्री केसर राम का आवासीय पक्का पत्थर छाया एक मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हुआ है,जिसके उपरांत उपजिलाधिकारी गरुड़ व राजस्व उपनिरीक्षक मौके पर पहुँचे।अवगत कराया गया है कि मकान के पीछे तरफ की पत्थर छाया छत की बल्ली अचानक टूटने से मय छत सहित क्षतिग्रस्त हो गया है, घटना में मनोज कुमार व उनकी पत्नी व पुत्र को हल्की चोटें आयी हैं।जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ मैं लाया गया ।जहाँ मनोज कुमार का उपचार चल रहा है।व उनजे पत्नी पुत्र उपचार के पश्चात घर जा चुके है। मकान के नीचे परिवार का कुछ सामान जैसे बिस्तर आदि दबा गया है।जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उक्त मकान क्षति से किसी प्रकार की जन हानि व पशु हानि नही हुई है।

Advertisement