मौसम विभाग का अलर्ट : 7 फरवरी को हो सकती है भारी बर्फबारी व बारिस
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) मौसम विभाग केंद्र, देहरादून दुवारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 07.02.2019 को उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बर्फबारी/ वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है, उक्त चेतावनी के दृष्टिगत समस्त जिला स्तरीय व विभागीय अधिकारियों अपने -अपने क्षेत्रों मे उच्च सर्तकता का स्तर बरतने के साथ साथ किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर त्वरिक्त कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे। उक्त के अतिरिक्त आम जनता से भी अपील है, कि किसी भी घटना की सूचना अविलम्ब जनपद के आपातकालीन परिचालन केन्द्र बागेश्वर के दूरभाष नम्बर 05963-220197,220196, एवं टोल फ्री नम्बर 1077 (bsnl,Vodafone, airtel उपभोक्ताओं हेतु) मोबाइल नो0 7536827373,
9634912152,
8859223535 उपलब्ध करा सकते है।
