Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गरुड़ में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त , छह लोग घायल


बागेश्वर गरुड़ । बागेश्वर के दाड़िमखेत में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसा जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ। तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार की देर रात कुछ लोग मैक्स वाहन में बैठकर जखेड़ा से शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर दाड़िमखेत की ओर आ रहे थे। वाहन दाड़िमखेत के पास असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैक्स में चालक सहित सात लोग सवार थे, जिसमें से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया है, जबकि तीन अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घायलों में दयाल सिंह उम्र 53 साल निवासी दाड़िमखेत, नीमा देवी उम्र 50 वर्ष, कांतुली देवी उम्र 50, कुंदन सिंह उम्र 16 वर्ष, कुंदन सिंह उम्र 53 वर्ष, मिक्की सिंह उम्र 16 वर्ष शामिल हैं। डॉक्टों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इधर चालक नवीन जोशी का कहना है कि वाहन चलाते समय जंगली जानवर सामने से आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement