Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

पिकअप से 20 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  सल्ट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 20 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 81,600 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को भी सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के निर्देशन में एसआई धरम सिंह व पुलिस टीम द्वारा मरचूला चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक पिकअप वाहन संख्या यूके 19-सीए-1224 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 10 गत्ते की पेटियों में 120 बोतल और 10 गत्ते की पेटियों में 480 क्वार्टर बोतल देशी मसालेदार शराब (बाजपुर गुलाब माल्टा) बरामद हुई। वाहन चला रहे राकेश चंद्र (27) पुत्र हरी दत्त, निवासी ग्राम लूहेड़ा, पोस्ट तोलुयु, सल्ट को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और शराब के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया। यहां पुलिस टीम में एसआई धरम सिंह के साथ एएसआई लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और होमगार्ड मनोज शर्मा शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement